{"_id":"62cc63daf03867084a768e41","slug":"texi-stand-in-lohaghat-champawat-news-hld468765116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाबाजार, आरा मशीन, शिवालय मंदिर के समीप जल्द बनेंगे अस्थाई टैक्सी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाबाजार, आरा मशीन, शिवालय मंदिर के समीप जल्द बनेंगे अस्थाई टैक्सी स्टैंड
विज्ञापन
लोहाघाट के मीना बाजार में निर्माणाधीन अस्थायी टैक्सी स्टैंड।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों को जल्द ही पार्किंग की समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अस्थायी टैक्सी स्टैंडों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर के तीन स्थानों में अस्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने से लोगों को अपने वाहन पार्क करने में सुविधा होगी। नगर में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।
नगर में वाहनों को पार्क करने की कोई व्यवस्था न होने की दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट की पहल पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए भूमि तलाशी गई। नगर के मीना बाजार के पीछे स्वास्थ्य विभाग की खाली पड़ी भूमि पर अस्थायी टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इस टैक्सी स्टैंड में करीब 100 वाहनों को पार्क किया जा सकता है।
शिवालय मंदिर के पास बन रहे टैक्सी स्टैंड पर करीब 60 वाहन और आरा मशीन के पास बनाए जा रहे टैक्सी स्टैंड पर 40 से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही अस्थायी टैक्सी स्टैंडों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका करेगी टैक्सी स्टैंडों का संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका के चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि लोहाघाट बाजार पाटी, बाराकोट, गुमदेश, रीठासाहिब आदि क्षेत्रों का प्रमुख बाजार है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों वाहन आते हैं। इनके पार्क करने की कोई व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टैक्सी स्टैंड का संचालन नगर पालिका की ओर से किया जाएगा।