{"_id":"65204320ff8331fb5c0903f6","slug":"ten-thousand-workers-from-champawat-district-will-attend-pms-meeting-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1227-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम की सभा में चंपावत जिले से जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम की सभा में चंपावत जिले से जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता
Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ पहुंचने पर उनके स्वागत और जनसभा में यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह निर्णय यहां हुई बैठक में लिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता और महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ आगमन पर बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शिरकत करने का फैसला लिया। कार्यक्रम के जिला संयोजक पूरन सिंह महरा ने बताया कि चंपावत जिले से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव आदि थे। संवाद