{"_id":"64d27ba4762ba383f3069ba8","slug":"tehsildar-was-also-transferred-after-the-retirement-of-sdm-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-473-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसडीएम की सेवानिवृत्ति के बाद तहसीलदार का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसडीएम की सेवानिवृत्ति के बाद तहसीलदार का भी तबादला
Tue, 08 Aug 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत की श्री पूर्णागिरि तहसील टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह की सेवानिवृत्त के बाद अब तहसील की प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या का भी स्थानांतरण हो गया है। पिंकी को यहां से स्थानांतरित कर पिथौरागढ़ जिले में भेजा गया है। उत्तराखंड राजस्व परिषद की अध्यक्ष राधा रतूड़ी ने इस संबंध के आदेश जारी किए हैं। पिंकी के स्थान पर फिलहाल किसी की तैनाती नहीं हुई है। बता दें कि 31 जुलाई को एसडीएम सुंदर की सेवानिवृत्ति के बाद पूर्णागिरी तहसील टनकपुर में पहले से ही एसडीएम का पद रिक्त है, वहीं अब प्रभारी तहसीलदार के स्थानांतरण से तहसीलदार का भी पद रिक्त हो गया है। इसके चलते तहसील के कार्यों के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन