{"_id":"5e6527708ebc3ec7547cfdab","slug":"tehsildar-s-caretaker-held-hostage-molested-champawat-news-hld376659129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की केयरटेकर को बनाया बंधक, छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की केयरटेकर को बनाया बंधक, छेड़छाड़
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले की एक तहसीलदार की केयरटेकर को बंधक बनाकर तीन लोगों के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद केयरटेकर कई घंटों तक बदहवास रही। तहसीलदार आवास में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। मामले में केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस खोजबीन में जुट गई है। घटना को पुलिस ने गोपनीय बनाए रखा।
शनिवार को दोपहर को हुई घटना के समय केयरटेकर घर में अकेली थी। आरोप है कि घर में तीन युवक नशे की हालत में घुसे और धक्का मार कर युवती के हाथ-पांव बांध दिए। उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की गईं। शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद तहसीलदार अपने आवास पहुंचीं तो उन्होंने केयरटेकर के हाथ-पांव बंधे हुए देखे। उसके हाथ खोलकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जांच इस कदर गुपचुप तरीके से हुई कि आम लोग तो दूर, मीडिया को भी भनक नहीं लग सकी। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
रात को पुलिस ने केयरटेकर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि अस्पताल पहुंचते वक्त युवती काफी घबराई हुई थी, अलबत्ता तुरंत इलाज के बाद सामान्य हुई। चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट अभी उजागर नहीं की गई है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि केयरटेकर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 376 घ व 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बनाई सात टीमें
चंपावत। तहसील कार्यालय से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस रात को तो मामले को गोपनीय बनाने में कामयाब रही, लेकिन मामला उजागर होने के बाद भी उसे कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। वारदात के 24 घंटे से अधिक बीतने पर भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगालने के बावजूद तीनों आरोपियों की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। अलबत्ता तीन आरोपियों में से एक का नाम मोनू बताया जा रहा है। और एक अन्य आरोपी के शरीर में जले हुए निशान हैं। पुलिस के अनुसार केयरटेकर के पास मोबाइल नहीं है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आरोपियों को दबोचने के लिए सात टीमें बनाई गई है। एक टीम नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में उस जगह भेजी गई है, जहां की केयरटेकर रहने वाली है। ब्यूरो