फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehseel Divas In Barakot

बंद सड़कों को खोलने, पानी, आपदा आदि के मुद्दे छाए रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tehseel Divas In Barakot
बाराकोट में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनते डीएम नरेंद्र भंडारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में पानी, आपदा, शिक्षकों की तैनाती, बंद मोटर मार्गों को खोलने के मुद्दे छाए रहे। डीएम ने बंद मोटर मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में मंगलवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 56 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। कई शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही समाधान किया जबकि शेष समस्याओं का समाधान जल्द करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में फरियादियों ने सड़कों और नालियों को खोलने, फरतोला क्षेत्र में आपदा के दौरान कुछ मकानों में आई दरारों से भवन को खतरा होने, देवराड़ी में टैंक बनाने, टैक्सी का किराया तय करने, बाराकोट में पुलिस चौकी खोलने, प्रत्येक माह श्रम विभाग की ओर से शिविर लगाने, प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी में शिक्षकों की तैनाती करने, आपदा में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने की मांग उठाई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी
चंपावत। जिले में प्रत्येक माह पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस महज रस्म अदायगी साबित हो रहे हैं। मंगलवार को जहां मुख्य तहसील दिवस का आयोजन बाराकोट तहसील में किया गया। वहीं चंपावत में तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इस वजह से तहसील दिवस में मौजूद तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित अन्य अधिकारी फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे। चंपावत तहसील में इस साल आयोजित तहसील दिवसों में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed