फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehbajari Fee in Banbasa

नगर पंचायत ठेकेदार मेलायात्री बसों से कर रहा अवैध वसूली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tehbajari Fee in Banbasa
नगर पंचायत ठेकेदार को समझाते शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत का तहबाजारी ठेकेदार पूर्णागिरि मेले में बाहर से आ रही मेला यात्री बसों से अवैध वसूली करने लगा तो हंगामा हो गया। आरोप है कि ठेकेदार प्रति वाहन 50 रुपये वसूल रहा था। मेला मजिस्ट्रेट ने इस वसूली पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने ठेकेदार को तहबाजारी, तांगा, रिक्शा, मैजिक का लाइसेंस बनाने का ठेका दिया है। इसके बावजूद मेलायात्री बस संचालकों से वसूली की गई। हंगामा होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने ईओ प्रियंका रैक्वाल को जांच के आदेश दिए। ईओ ने मेला यात्री बसों से शुल्क वसूली को गलत बताया। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने मौके पर पुलिस भेज मामला शांत कराया। उन्होंने मेला यात्री बसों से शुल्क वसूली पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि मेला यात्री बसों से अवैध वसूली करने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी नगर पंचायत के तहबाजारी ठेकेदार ने पूर्णागिरि आए दर्शनार्थियों की बसों से अवैध वसूली की थी। इससे भड़के व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सूचना दी थी। तब उन्होंने वसूली गई रकम ठेकेदार से बस चालकों को लौटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने भी की थी शिकायत
बनबसा। नगर पंचायत ई-रिक्शा (टुकटुक) का लाइसेंस बनाने का शुल्क 500 रुपये प्रतिवर्ष लेती है लेकिन ठेकेदार चालकों से 10 रुपये रोज के हिसाब से वसूल रहा था, जो प्रतिवर्ष 3650 रुपये होता है। ई-रिक्शा चालकों ने इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की थी।

अव्यवस्था से नाराज होकर एसडीएम को ज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में अव्यवस्था से नाराज लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें नगर पंचायत के ठेकेदार पर मेला यात्री बसों को डंडा दिखाकर रोकने और अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। उन्होंने अवैध वसूली रोक नगर पंचायत के आरोपी ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, व्यापार मंडल विधायक प्रतिनिधि भरत भंडारी, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंकज गोयल, देवेंद्र ठाकुर, बलबीर हिमांशु जोशी, मो. रफी, संजय ठाकुर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed