फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teenage death due to high fever

तेज बुखार से किशोरी की मौत

Sun, 03 Jun 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 03 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teenage death due to high fever
ज्योति पुजारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छठीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की बुखार से मौत हो गई। गंभीर हालत में छात्रा को रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जीजीआईसी में पढ़ने वाली यह छात्रा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। गमगीन माहौल में रविवार शाम को छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में विशेष स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग की है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन चौबे ने बताया कि लोहाघाट ब्लॉक के सुंई डुंगरी गांव निवासी ज्योति पुजारी (12) पुत्री गंगादत्त पुजारी शनिवार को स्कूल गई थी। उसे तीन दिन से बुखार था, लेकिन परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद भी ज्योति को रात भर तेज बुखार रहा। शरीर तपने के चलते रात करीब तीन बजे वह अचेत हो गई। परिजन ज्योति को रविवार सुबह लोहाघाट अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक डॉ.रवींद्र बोहरा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ.बोहरा ने बताया कि ज्योति की अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि ज्योति को काफी तेज बुखार था, उसका पूरा शरीर तप रहा था। ग्राम प्रधान अमिता चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चौबे का कहना है कि अज्ञात बीमारी के कारण एक सप्ताह पूर्व गांव की एक गर्भवती महिला की भी उपचार के दौरान हल्द्वानी में मौत हुई। मौत की वजह का पता नहीं चली।
विज्ञापन


18 मई को तरकुली में हुई थी छह माह के बच्चे की मौत
चंपावत जिले के सीमांत तरकुली ग्राम पंचायत में पिछले माह मौसमी बुखार से एक बच्चे की जान जा चुकी है। तरकुली निवासी शंकर राम के छह माह के पुत्र केदार को दो दिन से बुखार था। शरीर तपने के बाद अस्पताल लाने से पहले ही 18 मई को उसकी मौत हो गई। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में टीम भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण किया था। इसमें गांव में मौसमी बुखार होने की पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed