फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teach teachers the tricks of convincing students in a simple process

Champawat News: शिक्षकों को सरल प्रक्रिया में छात्रों को समझाने के गुर सिखाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teach teachers the tricks of convincing students in a simple process
लोहाघाट डायट में आयेजित कार्यशाला के समापन पर मौजूद विभिन्न स्थानों से आए शिक्षक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन दिनी जिला स्तरीय भाषा संदर्भ समूह कार्यशाला का समापन हो गया जिसमें जिले भर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के भाषा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में शिक्षकों को सरल प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं को समझाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने कार्यशाला का समापन करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से शिक्षक समयानुसार अपडेट हो जाते हैं। डॉ. भूप सिंह धामी और डॉ. दिनेश राम ने बताया कि कार्यशालाओं के होने से स्वज्ञान प्राप्ति होती है। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि कार्यशाला में भाषा शिक्षण से संबंधित आने वाली समस्याओं और कठिन संबोधन पर चर्चा की गई जिसमें वर्ण, संरचना, स्वर व्यंजन, सधोष, अल्प प्रारूप, महाप्रारूप, कारक, संधि, विराम चिह्न आदि कई बिंदु शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में उन्हीं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में अपना प्राथमिक सहयोग दिया है। संचालन मनोहर लाल ने किया। इस मौके पर डॉ. अनीता जोशी, दीपा पांडेय, बृजेश ढेक, महेश पांडेय, नीतू गोस्वामी, कल्पना जोशी, कृष्ण कुमार, प्रमोद कर्नाटक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed