फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi operators warn of not running taxi since 14

टैक्सी संचालकों ने दी 14 से टैक्सी नहीं चलाने की चेतावनी

Mon, 11 Jun 2018 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Mon, 11 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators warn of not running taxi since 14
चंपावत में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 यहां टैक्सी चालकों और स्वामियों ने विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 14 जून से कुमाऊं मंडल के विभिन्न मार्गों में टैक्सी वाहनों का संचालन बंद रखने का एलान किया है। इस संबंध में टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के बाद टैक्सी किराए में बीते पांच साल में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। मुख्य रूप से पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के फरमान से उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।  ज्ञापन में कहा गया है कि पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के खिलाफ राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि यदि इस संबंध में अतिशीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में टैक्सियों का संचालन ठप किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, गुमदेश टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धौनी, प्रकाश कुंवर, दीपक सिंह, नाथ राम, बचन सिह धौनी, भुवन सिंह, मदन सामंत, दिनेश सिंह, मान सिंह, खिलानंद सहित विभिन्न टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed