फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi drivers angry over non-payment of acquired vehicles

Champawat News: अधिग्रहीत वाहनों का भुगतान नहीं होने से भड़के टैक्सी चालक

Fri, 15 Mar 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Taxi drivers angry over non-payment of acquired vehicles
चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते टैक्सी यूनियन कार्यकर्ता। संवाद
चंपावत। जिले के वाहन चालकों ने कोरोना काल में अधिग्रहीत किए गए वाहनों के बकाया भुगतान के संबंध में डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को कुमाऊ टैक्सी महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि कोरोना काल डीएम के आदेश पर एआरटीओ टनकपुर के माध्यम से जिला चिकित्साधिकारी की ओर से गाडियां अधिग्रहीत की गई थीं। तब से वाहनों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। कई बार मांग करने पर बजट नहीं होना बताया जाता है। वाहन चालकों की ओर से भुगतान नहीं मिलने पर हड़ताल और आंदोलन करने की चेतावनी दी है। लेकिन डीएम ने आश्वासन दिया कि भुगतान जल्द ही किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, कमल किशोर, रोशन सिंह, विजय गुप्ता, कैलाश पांडेय, लक्ष्मण सिंह, शंकर, मोहन सिंह सहित अन्य वाहन चालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed