{"_id":"68d8376c0b65290132022957","slug":"tandem-pilot-training-camp-begins-in-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1026-129962-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में टेंडम पायलट अभ्यास शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में टेंडम पायलट अभ्यास शिविर शुरू
Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने टेंडम पायलट्स के लिए टेंडम अभ्यास शिविर बाणासुर किला क्षेत्र में शुरू हो गया है। 20 दिवसीय प्रथम अभ्यास शिविर में 16 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक और पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चंपावत जिला पर्यटन और साहसिक खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने क्षेत्र में वर्ष भर उड़ान कार्यक्रम संचालित करने की बात कही। यहां पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक अशोक भंडारी, पैराग्लाइडिंग मंत्रा पुणे की टीम के हरीश, दत्ता केदारी, दत्ता कोंड्रे, पैरामोटर संचालक अमित परमार, चंपावत पर्यटन एवं परिवहन सहकारी समिति की ज्योति भंडारी, साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी, पंकज हर्बोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन