{"_id":"67a106cd5199e97ccb00a9ad","slug":"tanakpurs-vivek-won-bronze-medal-in-lifting-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-119379-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर के विवेक ने लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर के विवेक ने लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता
Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को टनकपुर के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेक ने देहरादून में 109 किग्रा भार वर्ग में कुल 280 किग्रा वजन उठाकर पदक अपने नाम किया।
नगर के कार्की फार्म निवासी पूर्णागिरि धाम के पुजारी प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि उनका बेटा विवेक काशीपुर के स्टेडियम में अभ्यास करता है। तीन भाई बहनों में बड़ा भाई डाॅ. सुदीप पांडेय चिकित्सक हैं और बहन योगिता पांडेय प्रोफेसर हैं। माता गीता गृहिणी हैं।
इधर, विवेक के पदक जीतने पर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह मंगला, जगदीश तिवारी, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, हरीश भट्ट, भुवन पांडेय, मंजू पांडेय, रवि शंकर पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजेंद्र तिवारी ने खुशी जताई है।