{"_id":"65807fd0ea08115ae40c9e27","slug":"tanakpur-won-the-title-of-volleyball-competition-champawat-news-c-229-1-shld1009-4102-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर ने जीता वाॅलीबाल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर ने जीता वाॅलीबाल प्रतियोगिता का खिताब
Mon, 18 Dec 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद
खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में चार टीमों ने किया प्रतिभाग
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में जिला स्तरीय पुरुष ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से कराई गई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में चंपावत, लोडाघाट, टनकपुर और पाटी की टीम ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच लोहाघाट और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मैच चंपावत और पाटी के बीच खेला गया जिसमें चंपावत ने पाटी को हराया। फाइनल मैच चंपावत और टनकपुर के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर ने 3-2 से जीत हासिल की। रेफरी संजय जोशी, अभिषेक रावत, कमल सिंह, अभिषेक रहे। वहां उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र सिंह बोहरा, मुन्ना, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद