फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur Stadium ganó el partido final de menores de 17 años

टनकपुर स्टेडियम ने अंडर-17 का फाइनल मुकाबला जीता

Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Stadium ganó el partido final de menores de 17 años
टनकपुर स्टेडियम में अतिथि के साथ विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला खेल विभाग के तत्वावधान में चल रही अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में फाइनल मैच टनकपुर स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम बनबसा के बीच हुआ।


टनकपुर के खिलाड़ियों ने बनबसा के खिलाफ पांच गोल दागकर मुकाबला 5-1 से जीत लिया। टनकपुर की ओर से वरुण चंद ने तीन और अमन ने दो गोल किए, जबकि बनबसा की ओर से एकमात्र गोल विनय ने किया। मैच के निर्णायक गौरव खोलिया थे। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने विजेता, उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर एडवोकेट विजय शुक्ला, दीपक पचौली, राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed