फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur power station creates new record

टनकपुर पावर स्टेशन का एक दिन में रिकार्ड उत्पादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur power station creates new record
बनबसा टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पॉवर स्टेशन ने एक दिन में सर्वाधिक बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। पॉवर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि पॉवर स्टेशन ने बृहस्पतिवार यानी तीन सितंबर को 24 घंटे में (दो सितंबर रात बारह बजे से तीन सितंबर रात बारह बजे तक) 2.485 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादित करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉवर स्टेशन ने अब तक एक दिन का सर्वाधिक करीब 2.456 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन पिछले साल 31 अगस्त को किया गया था। पिछले साल के इस रिकार्ड के मुकाबले इस साल तीन सितंबर को एक दिन में करीब .029 मिलियन यूनिट अधिक बिजली का उत्पादन कर पॉवर स्टेशन ने नया रिकार्ड बनाया है। महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि के लिए पॉवर स्टेशन सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed