फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur-Pithoragarh National Highway opened after 24 hours

Champawat News: 24 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

Mon, 11 Sep 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 11 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Pithoragarh National Highway opened after 24 hours
पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर को जाने वाले मार्ग पर  आया मलबा। संवाद
चंपावत। भारी बारिश के चलते रविवार सुबह 11 बजे से बंद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे बाद सोमवार को खुला। स्वांला और भारतोली के पास मलबा आने से एनएच बंद रहा। सोमवार सुबह 11:30 बजे के बाद टनकपुर से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। सड़क बंद होने से फंसे यात्रियों को टनकपुर और चंपावत के रैनबसेरे में ठहराया गया था। सोमवार को रोडवेज के लोहाघाट डिपो ने चार बस मैदान में और एक बस देवीधुरा तक संचालित की। पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते में मलबा आने से दुश्वारी हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर भारी बारिश से जिले की 33 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद है। इस वजह से 15 हजार से अधिक लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। भारी बारिश से गाद आने से क्वैराला पेयजल योजना की आपूर्ति बंद कर दी गई है। चंपावत शहर में पुरानी पेयजल लाइन से आपूर्ति करने से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पूर्णागिरि धाम, रीठा साहिब सहित कुछ क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


--
कहां कितनी हुई बारिश (मिमी में)
चंपावत 105
लोहाघाट 27
पाटी 48
बनबसा 39
--
चंपावत जिले की बंद 33 सड़कें
पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग-धूरा, धौन-दियूरी, रीठा-मीडार, सिप्टी-सिमाड़, ज्योश्यूड़ा-निलौटी, भिंगराड़ा-खरही, धौन-सल्ली, धौन-दिूयरी, चल्थी-नौलापानी, सिप्टी-अमकडिय़ा, बगौटी-डुंगरालेटी, स्याला-पोथ, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला-पासम, अमोड़ी-छतकोट, ललुवापानी-बनलेख-नघान, एसएच 29-खटोली मल्ली, खटोली मल्ली-वैला, चमदेवल-निडिल, थुवामौनी-बासबंस्वाड़ी, कामाज्यूला-भनार, बाराकोट-मटियाल, दिगालीचौड़-अखिलतारिणी, पटनगांव-कजीना, चिलिया-पुनौली, बाराकोट-काठरा, गल्लागांव-देवलीमाफी, सिमलखेत-सिब्योली, पनिया-रीठाखाल, टाकखंदक-बालातड़ी, रीठा साहिब-रमक और कुलियालगांव-साल सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed