फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur depot needs 20 buses soon

Champawat News: टनकपुर डिपो को जल्द चाहिए 20 बसें

Thu, 25 Jul 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur depot needs 20 buses soon
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं के सबसे बड़े रोडवेज के टनकपुर डिपो के बसों का अभाव है। डिपो के अधिकारियों को लंबे रूटों पर समयावधि पूरी कर चुकी पुरानी बसें चलानी पड़ रही हैं। बसों की मरम्मत में के लिए भी तकनीकी कर्मियों की कमी है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि तत्काल 20 नई बसें मिल जाएं तो पहाड़ और मैदान में बेहतर यात्री सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए अगले कुछ माह में प्रदेश को मिलने वाली 130 बसों में से डिपो को मिलने वाली बसों पर सबकी निगाह है।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो के बेड़े मूें 105 बसें हैं। इनमें अनुबंध की 20 बसें भी शामिल हैं। पुरानी बसों के रास्ते में खराब होने से यात्रियों को हो रही दिक्कत मामले सामने आ रहे हैं। एआरएम संचालन पवन मेहरा ने बताया कि निगम के बेड़े की करीब 20 बसें पुरानी हो चुकी हैं। इनके स्थान पर नई बसों की जरूरत है। अगले एक-दो माह में निगम को 130 नई बसें मिलने की उम्मीद है, इनमें डिपो को भी पर्याप्त बसें मिलने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र के चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर के अलावा पहाड़ के लिए बेरीनाग और धारचूला के लिए बसों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed