फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur cultural fair

एलायंस उत्तरायणी मैत्री मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

Tue, 17 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur cultural fair
टनकपुर में सांस्कृतिक मेला - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब द्वारा आयोजित तृतीय उत्तरायणी मैत्री मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले मेले में कुमाऊं के कलाकारों के अलावा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। 

विज्ञापन


मिनी स्टेडियम में तीन दिनों तक चले उत्तरायणी मैत्री मेले में कुमाऊंनी लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली लोकनृत्यों, गीतों से समा बांध दिया। जीजीआईसी बनबसा, एमडीएम एजूकेशनल एकेडमी टनकपुर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


एमडीएम स्कूल की छात्रा राजश्री चंद का नृत्य खासा सराहा गया। मुख्यअतिथि कैलाश गहतोड़ी ने मेले का समापन किया। प्रदीप ने संचालन किया। समापन मौके पर क्लब अध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी ने क्लब की ओर से सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सुधा बिष्ट, पवन मित्तल, महेंद्र बिष्ट, उम्मेद सिंह नेगी आदि ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा (चंपावत)। चार दिनों तक चले उत्तरायणी मैत्री मेले में आए बाहरी और स्थानीय कलाकारों, उत्कृष्ट कार्य करने वालों समेत मुख्यअतिथि को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। हेमेंद्र सिंह रावत ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed