फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tanakpur bus station will change, multi-storey parking lot will be built

टनकपुर बस स्टेशन बदलेगा, बनेगा बहुमंजिला पार्किंग स्थल

Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर
अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur bus station will change, multi-storey parking lot will be built
टनकपुर का रोडवेज बस स्टेशन। इस परिसर में अब बहुउद्देश्यीय पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। - फोटो : CHAMPAWAT

1960 के दौर में बना टनकपुर रोडवेज स्टेशन कुछ समय बाद इतिहास का हिस्सा बन जाएगा। इस स्टेशन को यहां से रोडवेज कार्यशाला परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इस स्थान को पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) मोड पर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


टनकपुर का रोडवेज स्टेशन उप्र के दौर में कुमाऊं के सबसे बड़े स्टेशनों में एक था। लेकिन आबादी और बस बेड़ा बढ़ने से अब यह स्टेशन जरूरत के हिसाब से बेहद छोटा है। इसके चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2019 में इस स्टेशन को डेढ़ किमी दूर रोडवेज कार्यशाला परिसर में शिफ्ट कर आधुनिक बस स्टेशन में बदलने का एलान किया था।
विज्ञापन


वहीं अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक पूनम चंद ने टनकपुर के मौजूदा बस स्टेशन को पीपीपी मोड के अंतर्गत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के आदेश जारी किए हैं। परिषद इस स्थल पर बहुमंजिला पार्किंग स्थल सहित पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का कहना है कि वर्तमान बस स्टेशन को शिफ्ट कर इसे पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 1997 में सृजित चंपावत जिले में किसी भी नगर में पार्किंग स्थल नहीं है। जिले की सबसे अधिक आबादी वाले टनकपुर में बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनने से पार्किंग समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

चूनाभट्टा में बनेगा बनबसा का बस स्टेशन
चंपावत। चंपावत जिले का चौथा रोडवेज स्टेशन जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में जल्द अस्तित्व में आ सकता है। इसके लिए स्थल चयन और अन्य जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। रोडवेज के टनकपुर के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने बताया कि वन और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त मुआयना कर बनबसा के बस स्टेशन के लिए चूनाभट्टा का चयन किया गया है। इस प्रस्ताव को निगम मुख्यालय भेजा गया है। अनुमोदन के बाद इस जगह पर स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा।


केंद्रीय कार्यशाला का एलान हुआ विलोपित
चंपावत। उत्तराखंड रोडवेज का केंद्रीय कार्यशाला टनकपुर में बनाए जाने का सपना पूरा नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने 2017 में यह ऐलान किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इस घोषणा को विलोपित कर दिया गया है। अब रोडवेज के टनकपुर क्षेत्रीय परिसर में केंद्रीय कार्यशाला नहीं बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed