{"_id":"5f5d0c1c8ebc3e506055357e","slug":"tamarind-women-upset-over-drinking-water-problem-fires-tanakpur-news-hld3966417163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या झेल रही ईमली पड़ाव की महिलाओं का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या झेल रही ईमली पड़ाव की महिलाओं का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिछले एक माह से पेयजल समस्या से जूझ रहीं इमली पड़ाव वार्ड की महिलाओं ने शनिवार को अवकाश के दिन भी जल संस्थान कार्यालय में जाकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दशकों पुरानी पेयजल लाइन पिछले डेढ़ दशक से लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। उन्होंने विभाग से समस्या के समाधान के लिए वार्ड में नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की।
इमली पड़ाव वार्ड में पानी की समस्या आम हो गई है। यहां पिछले एक माह से जलापूर्ति ठप है। जिससे बौखलाईं वार्ड की महिलाएं सभासद तुलसी कुंवर के नेतृत्व में शनिवार को जल संस्थान कार्यालय जा धमकी। अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। आक्रोशित महिलाओं ने बंद कार्यालय के बाहर ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासद तुलसी का कहना है कि पानी की समस्या से वार्ड के लोग त्रस्त हैं। एक माह से जलापूर्ति ठप है। कुछ घरों में पानी आ भी रहा है तो वह इतना दूषित है कि लोग पीना तो दूर लोग घर के अन्य कामों में भी उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सभासद तुलसी के अनुसार वार्ड की पेयजल लाइन दशकों पुरानी सीमेंट के पाईप वाली है। इस लाइन के पाईप जगह-जगह गल चुके हैं जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लाइन की मरम्मत से कुछ दिन व्यवस्था ठीक रहती है और बाद में फिर वही स्थितियां बन जाती हैं। प्रदर्शन करने वालों में रेखा, बबीता, मंजू, पानदेई, अनिता, ज्वाला देवी, सुनीता, अर्चना शर्मा, लक्ष्मी, गुड्डी, सरोजनी, राधा आदि शामिल थे।
जल निगम ने भेजा है लाइन के पुनर्गठन का प्रस्ताव
जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि इमली पड़ाव में पेयजल लाइन दशकों पुरानी है। आए दिन जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या पैदा हो रही है। पेयजल लाइन के पुनर्गठन को जल निगम की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। यदि वार्ड के लोगों की ओर से विभाग को नई लाइन के लिए प्रस्ताव मिला तो उसे जिला योजना में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
ताराचौड़ क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट
चंपावत। छतार के ताराचौड़ क्षेत्र में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के लिए बनाई गई पेयजल लाइन में कई जगह लीकेज बने हुए हैं। भंडारण की सुविधा भी नहीं है। लोगों ने सभासद लोकेश पुनेठा और ग्राम प्रधान सुनीता देवी के नेतृत्व में जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र में लगातार आबादी बढ़ रही है। जिससे पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पेयजल योजना को अन्य स्रोत से जोड़ने और स्टॉक टैंक बनाने की मांग की। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि पेयजल लाइन में बने लीकेज को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। संवाद