फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   taangas will not be seen on banbasa roadsfrom 15 december

बनबसा में 15 दिसंबर से तांगे नहीं चलेंगे 

Tue, 07 Nov 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Tue, 07 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
आगामी 15 दिसंबर से क्षेत्र में तांगे नहीं दिखाई पडे़ंगे। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत शासन-प्रशासन ने तांगों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को यहां तांगा चालकों की बैठक में तांगा चालकों को अपनी व्यवस्था करने का समय देते हुए 15 दिसंबर से तांगा नहीं चलाने को कहा गया है। प्रशासन के लिए तांगा सिरदर्द बन गए थे। आमजन ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


बनबसा और नेपाल के बीच आवागमन का तांगा ही एकमात्र साधन था। तांगा चालकों द्वारा की जा रही पशु क्रूरता की शिकायतों पर शासन-प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया। इसके तहत नेपाल सीमा के प्रवेशद्वार बनबसा में तांगों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां एसडीएम अनिल कुमार चन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तांगों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देशों से अवगत कराया गया। एसडीएम ने आगामी 15 दिसंबर से क्षेत्र में तांगों के संचालन पर पूर्णतया रोक के निर्देश दिए। बताया कि अब क्षेत्र में तांगों की जगह मैजिक, टुकटुक ही संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि तांगा चालकों को अपनी व्यवस्था करने को सवा माह का समय दिया गया है। पशु क्रूरता के अलावा क्षेत्र में आए दिन तांगों से अव्यवस्था फैलने, सवारियों से लूटपाट की शिकायतों के बाद प्रशासन के सख्त फैसले का आमजन ने स्वागत किया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने संचालन किया। वहां एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला समेत तांगा चालक भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed