{"_id":"6585c133c8714fc90d0e98e4","slug":"sweating-as-an-excuse-for-water-in-extreme-cold-champawat-news-c-229-1-shld1009-4214-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कड़ाके की ठंड में पानी के लिए बहाना पड़ रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कड़ाके की ठंड में पानी के लिए बहाना पड़ रहा पसीना
विज्ञापन
लोहाघाट में हैंड पंप से पानी भरते लोग। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। लंबे समय से बारिश न होने से नंगर में पेयजल संकट बढऩे लगा है। नगर के लोगों सप्ताह में करीब दो से तीन दिन ही पानी मिल पा रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
नगर पालिका के निवर्तमान सभासद राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, जगदीश मेहता, जानकी देवी, प्रकाश सिंह, राम सिंह, बृजेश ढेक आदि ने कहा कि नगर में तीसरे और चौथे दिन पेयजल की आपूर्ति हो रही है। नगर में कई स्थानों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। पेयजल के लिए लोग नौलों, धारों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। में पेयजल की आपूर्ति के लिए जाना होता है। लोगों ने कहा कि लोहाघाट नगर में सालभर पेयजल किल्लत बनी रहती है। समय समय पर पेयजल समस्या का समाधान करनर की मांग उठती है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता। लोगों ने नगर लोहाघाट के लिए जल्द से बड़ी पेयजल योजना बनाने की बात कही। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक किया जा रहा है। बारिश नहीं होने के कारण जलस्रोतों में कमी आ गई है। फिर भी लोगों को रोस्टर के हिसाब से पेयजल का वितरण किया जा रहा है।