फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sweat coming out in the mountain along with the field

Champawat News: मैदान के साथ पहाड़ में भी निकल रहा पसीना

Sat, 10 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 10 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sweat coming out in the mountain along with the field
रीठा साहिब में गर्मी से बचने के लिए ल​धिया नदी में नहाते बच्चे। संवाद
चंपावत। लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी ने मैदान ही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों का भी पसीना निकाल दिया। चंपावत, लोहाघाट, पाटी सहित अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों का पारा बढ़ गया। रीठा साहिब सहित पहाड़ के घाटी वाले इलाकों में लोग गर्मी से परेशान रहे। चंपावत जिले में मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में लोगों का दिन के वक्त निकलना मुहाल हो रहा है। बड़ी संख्या लोग नदी में स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
भीषण गर्मी से गायब हुई पूर्णागरि धाम की चहलपहल
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में तपिश श्रद्धालुओं की आवाजाही पर असर डाल रही है। दिन में तीर्थयात्री भी नहीं निकल रहे हैं। धाम में शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक ही आवाजाही हो रही है। महीने का दूसरा शनिवार का अवकाश होने के बावजूद बीते 24 घंटों में मात्र दो हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की आमद कम होने से कारोबार पर असर पड़ा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि गर्मी की वजह से दिनभर आवाजाही नगण्य है।
विज्ञापन

चंपावत जिले का तापमान अधिकतम-न्यूनतम (सेल्सियस में)
पर्वतीय क्षेत्र:
रीठा साहिब: 33- 15
पाटी: 32- 11
चंपावत: 27- 10
लोहाघाट: 26- 10
मैदानी क्षेत्र:
टनकपुर: 39- 27
बनबसा: 38- 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed