फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swatthan and Ladwal Foundation honored the meritorious students

Champawat News: स्वत्थान और लडवाल फाउंडेशन ने मेधावियों को किया सम्मानित

Mon, 19 May 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 19 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Swatthan and Ladwal Foundation honored the meritorious students
चंपावत। लडवाल फाउंडेशन और स्वात्थान की ओर से लडवाल स्टेट में स्व. दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडे और विशिष्ट अतिथि एसपी अजय गणपति, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व सीईओ एमएस बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल की मेरिट में स्थान पाने वाले सागर पांडेय 31 हजार, लोकेश कर्नाटक को 21 हजार, गीतांजलि पुजारी को 11 हजार रुपये जबकि इंटर की मेरिट में शामिल रहे कपिल भट्ट को 51 हजार, अंजली जोशी, राकेश सिंह देउपा, शोभा व बबीता गोस्वामी को 31-31 हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर कुल 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के मेधावियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा लाना और उनको आगे बढ़ाने के लिए एक पहल है। कार्यक्रम के दौरान डीएम नवनीत पांडेय और रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने सी हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल को भी प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने किया। वहां दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, सेवानिवृत डीआईजी तेजपाल सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, शंकर पांडे, राजेंद्र गहतोड़ी, महेश ढेक, नीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed