फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swang multinational comedy drama watched the audience

स्वांग मल्टीनेशनल हास्य नाटक देख दर्शक लोटपोट हुए

Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Swang multinational comedy drama watched the audience
नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की पहल पर नगर के युवा भवन में हिमाद्री नाट्य समारोह की चौथी शाम मध्य प्रदेश जबलपुर के कलाकारों ने स्वांग मल्टीनेशनल हास्य नाटक का मंचन कर दर्शकों को लोटपोट किए रखा। 

रविवार की रात को जिला प्रशासन और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों का उप शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह और थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। केंद्र अधिकारी अमरजीत सिंह और केंद्र प्रभारी कृष्ण मोहन द्विवेदी की दिशा निर्देशन और मधुकांक मिश्रा के संचालन में चल रहे नाट्य समारोह में मध्य प्रदेश जबलपुर की कलाकार मुस्कान सौनी ने भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


कलाकारों ने बुंदेलखंड की नाट्य शैली स्वांग पर आधारित नाट स्वांग मल्टी नेशनल का मंचन किया। यह नाटक हेंस क्रिश्चियन एडरसन की बाल कथा एमपरर्स न्यू क्लोथ से प्रेरित है। इस नाटक में एक राजा को हर घंटे नए नए कपड़े पहनने का जुनून होता है। एक रोज जब उसके राज्य में तीन ठग आते हैं और उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर जादू के सूट बनाने को कहते हैं। बताते हैं कि यह सूट मूर्खों, फटीचरों और नकली रईसों को नहीं दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा ठगों के झांसे में आकर राज्य का सारा खजाना सूट के लिए लुटा देता है। राजा निर्वस्त्र होकर घूमता है। राजा रेशम मल की भूमिका दविंदर सिंह ग्रोवर के सशक्त अभिनय की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। ठगों के मुखिया की भूमिका में दूरदर्शन और टीवी सीरियल के बहुचर्चित कलाकार विनय शर्मा के एक-एक डॉयलाग पर तालियां बजी। इस मौके पर लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय, रुमझुमा के निदेशक जीवन मेहता, नगेंद्र जोशी, नवल किशोर तिवारी, प्रकाश राय आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed