फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Survey will be done in Kharkarki to make Sanskrit village

संस्कृत गांव बनाने के लिए खर्ककार्की में होगा सर्वेक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Survey will be done in Kharkarki to make Sanskrit village
चंपावत। प्रदेश की दूसरी राजभाषा संस्कृत को चंपावत जिले में लोकप्रिय करने का श्रीगणेश खर्ककार्की गांव से शुरू होगा। प्रदेश के 13 अन्य गांवों के साथ इस गांव को भी संस्कृत गांव के रूप में विकसित करने का उत्तराखंड संस्कृत अकादमी पहले ही निर्णय ले चुका है। अब खर्ककार्की में संस्कृत भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए सर्वे और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसकी शुरुआत 15 मार्च से की जाएगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले में देवीधुरा और चंपावत संस्कृत महाविद्यालय है, लेकिन इसके बावजूद इस देववाणी को जानने-समझने वाले खासे कम लोग हैं। संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने के लिए अकादमी ने प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक-एक गांव को संस्कृत गांव के रूप में बनाने का निर्णय लिया। हर गांव के लोगों को संस्कृत भाषा को लिखने, बोलने और व्यवहार में उपयोग में लाने लायक बनाने के लिए मुख्य प्रशिक्षक और एक सहायक प्रशिक्षक तैनात किया जाएगा। संस्कृत संभाषण में दक्ष और अन्य बुद्धिजीवियों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्कृत के विद्वान और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. कीर्तिबल्लभ सक्टा ने बताया कि 15 मार्च को संस्कृत अकादमी के निदेशक खर्ककार्की गांव में संस्कृत को लेकर सर्वेक्षण करेंगे। सर्वे के बाद ग्रामीणों को संस्कृत भाषा सीखाने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिलों के चयनित संस्कृत गांव:
चंपावत: खर्ककार्की, पिथौरागढ़: उर्ग, अल्मोड़ा: जागेश्वर, ऊधमसिंह नगर: गूलरभोज, नैनीताल: पतलोट, देहरादून: मालदेवता, पौड़ी: फलस्वाड़ी, टिहरी: सांवली, रुद्रप्रयाग: डांगी बांगर, चमोली: रतूड़ा, उत्तरकाशी: मुखवा, हरिद्वार: मुंडयाकी गांव, बागेश्वर जिले में अभी गांव का नाम तय नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed