{"_id":"5f849bde8ebc3e9b93592849","slug":"survey-team-came-back-from-delhi-leaving-work-incomplete-tanakpur-news-hld400304278","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य अधूरा छोड लौटी दिल्ली से आई सर्वे टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य अधूरा छोड लौटी दिल्ली से आई सर्वे टीम
विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में दिल्ली से आई सर्वे टीम के विरोध में ग्रामीण।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बन रहे सूखा बंदरगाह (ड्राइपोर्ट) को भारत से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की संभावनाओं के तहत लोकेशन सर्वे के लिए दिल्ली से आई प्राइवेट सर्वे कंपनी के सर्वेयरों कोे ग्रामीणों ने सर्वे कार्य नहीं करने दिया। सर्वे टीम कार्य को अधूरा छोड़कर वापस लौट गई है। सीमा पर संयुक्त जांच चौकी और सड़क निर्माण में अपनी जमीन जाने के अंदेशे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क का निर्माण न होने देने पर अड़े हैं।
बनबसा के गढ़ीगोठ से लगी नेपाली सीमा पर नेपाल के कंचन भोज में नेपाल सरकार सूखा बंदरगाह का निर्माण कर रही है। सूखा बंदरगाह को भारत से जोड़ने के लिए गढ़ीगोठ के लाटाखल्ला और भैंसाझाला गांव से होते हुए बनबसा जगबूड़ा पुल के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क बनाई जानी है। सोमवार को सड़क की लोकेेशन सर्वे को दिल्ली से यहां पहुंची सर्वे टीम को ग्रामीणों ने सर्वे कार्य पूरा नहीं करने दिया।
प्राइवेट सर्वे कंपनी महोर सर्वे इंटर प्राइजेज के मुख्य सर्वेयर मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था गरुड़ कंपनी इंफ्राइस्ट्रक्चर ने लोकेशन सर्वे का कार्य सौंपा है। ग्रामीण सड़क निर्माण को कुछ जमीन देने को तो तैयार हैं, लेकिन वे आवासीय भवन और खेतों से एक इंच जमीन न देने की बात पर अड़े हैं। ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए सर्वे टीम ने काम अधूरा छोड़ लौटना ही मुनासिब समझा। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, ग्रामीण लोकमणी कापड़ी, चंचल सिंह, लाल सिंह, पुष्कर सिंह, शेर सिंह, हनुमान राम, विमला देवी, कलावती देवी, देवकी देवी आदि वन विभाग की खाली पड़ी भूमि से सड़क बनाने की मांग की।