फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Suggestions sought from people on alternative route in Purnagiri

Champawat News: पूर्णागिरि में वैकल्पिक मार्ग पर लोगों से मांगे सुझाव

Sat, 03 May 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from people on alternative route in Purnagiri
टनकपुर (चंपावत)। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर ने आयोग के सदस्यों के साथ पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र के अनेक स्थानों का भ्रमण किया। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष ने सदस्य डा. एमसी जोशी, पीएस जंगपांगी के साथ के भ्रमण के दौरान वैकल्पिक मार्ग के साथ ही बरसात के समय पानी निकासी के लिए नालियों के निर्माण आदि पर भी सुझाव मांगे। आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए और धाम की व्यवस्थाओं को सराहा।
विज्ञापन

इस बीच थ्वालखेड़ा में महिलाओं के रोजगार सृजन में प्रमुख बेकरी में स्थानीय महिलाओं से जानकारी ली और रोजगार सृजन पर सुझाव मांगे। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि श्यामलाताल क्षेत्र में मसाला, अचार, होम स्टे आदि को लेकर स्थानीय लोगों और महिलाओं के साथ चर्चा की गई। इसमें रोजगार सृजन, ग्रोथ सेंटर, मौन पालन पर लोगों से सुझाव मांगे। मौन पालक हरीश जोशी के मौन पालन का किया निरीक्षण। इस बीच विवेकानंद आश्रम का भी भ्रमण किया। आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के समक्ष लोगों ने अपने सुझाव प्रमुखता से रखे। इस दौरान एसडीएम जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed