फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sucide in Lohaghat

हथरंगिया निवासी 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sucide in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। मोहल्ला हथरंगिया निवासी 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। इसलिए परिजन बदहवाश हो गए।
विज्ञापन

नगर के हथरंगिया वार्ड निवासी आर्यन गोरखा (18) पुत्र स्व. दीपक सोमवार रात अपने कमरे में फंदे पर झूल गया। आर्यन को फंदे पर झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन और पड़ोसी आर्यन को सीएचसी लोहाघाट लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद ने बताया कि सीएचसी पहुंचने से पहले ही आर्यन की मौत हो चुकी थी। डॉ. रविंद्र बोहरा ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि आर्यन ने अपने कमरे में ही फांसी लगाई थी। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आर्यन की माता नीमा सार्की भूगोल विभाग पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रयोगशाला सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed