{"_id":"5a53a4824f1c1b40198b58c8","slug":"suburban-workers-begin-two-day-work-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते उपनल कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई सालों से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे उपनल कर्मचारियों ने दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में दिन भर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने उपनल कर्मियों समान कार्य के लिए समान वेतन व सुरक्षित भविष्य की मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
कलक्ट्रेट परिसर में हुई सभा में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी पीएस धामी ने कहा कि यदि दो दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार समान काम पर समान वेतन एवं सुरक्षित भविष्य का शासनादेश जारी नहीं करती है तो प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जिला संयोजक रमेश सुतेड़ी ने कहा कि सरकारी विभागों में सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू हो गई हैं, जबकि उपनल कर्मचारी सात-आठ हजार रुपये मासिक पर काम कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष पवन डुंगरिया ने कहा कि सरकार का उपनल कर्मियों के प्रति रवैया निराशाजनक है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन करने वालों में कमल बुंगला, दीपा खर्कवाल, जिला मंत्री नवीन जोशी, मनोज गड़कोटी, राजेंद्र सिंह, धीरज उप्रेती, भीम सिंह, देवेंद्र बोहरा, राजेश फर्त्याल, हीराबल्लभ कुलेठा, अमित भट्ट, ममता बिष्ट, ममता जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन