{"_id":"5814d80d4f1c1bf535bc20be","slug":"substandard-quality-of-hotmics-angry-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटमिक्स की घटिया गुणवत्ता से ग्रामीणों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटमिक्स की घटिया गुणवत्ता से ग्रामीणों में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
हॉटमिक्स की घटिया गुणवत्ता से ग्रामीणों में गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री चौक से सैलानीगोठ सड़क के हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीण निर्माण कार्य के विरोध में लामबंद हो गए हैं। शनिवार को तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल चन्याल से निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीबी द्वारा शास्त्री चौक सेे सैलानीगोठ तक हॉटमिक्स सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। कम डामर की सामग्री बिछाने से सड़क बनते ही उखड़ जा रही है। स्थिति यह है कि सड़क के नवनिर्मित हिस्से पर हॉटमिक्स सामग्री उखड़ती जा रही है। कई स्थानों पर सामग्री के उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
उखड़े हॉटमिक्स से दोपहिया वाहन रपटने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। गुस्साए ग्रामीण शनिवार को ग्राम प्रधान अमजद हुसैन के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र पांडेय, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, दीप चंद, रिजवान हुसैन, विचई की ग्राम प्रधान किरन देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन