फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students took out Prabhat Rounde

छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली,

Sun, 27 Jan 2019 11:29 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 27 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students took out Prabhat Rounde
धारचूला में प्रभात फेरी के दौरान करतब दिखाते स्कूली बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
सीमांत जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।    
विज्ञापन

   
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने देश की आजादी में शहीद वीर सैनिकों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि पलायन के दौर में भी सीमांत क्षेत्र में रहकर लोग देश की सेवा और रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया। लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भी शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदांडे, सीडीओ वंदना, प्रधानाचार्य राइंका पत्थरखानी कौस्तुभ जोशी को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं रामलीला मैदान से केमू स्टेशन तक प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी में कर्मचारी भी शामिल थे। विभिन्न विभागों की ओर से नगर में विकास झांकी भी निकाली गई। कार्यक्रम में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, एडीएम आरडी पालीवाल, पीडी डीआरडीए डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे।  केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया में प्राचार्य कमला निर्खुपा ने ध्वजारोहण किया। एसवीएम पब्लिक स्कूल देवलथल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, भाषण, कविता आदि पेश की। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी, प्रबंधक मंजुल बिष्ट, दीपा, सुमन बिष्ट, रोशनी आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट।  रामलीला मैदान में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने झंडारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर हुई छह किमी की मैराथन दौड़ में रोहित भंडारी ने प्रथम, करन पाल ने द्वितीय, गोविंद सिंह चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरव पार्की, विक्रम वर्मा, प्रिंस, दिव्यांशु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में डीएस पांगती, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, बीडीओ एसएस दरियाल, थानाध्यक्ष विनय टम्टा, एमएस बोरा आदि मौजूद थे। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी में महानिरीक्षक, पूर्वी सीमांत मुख्यालय (लखनऊ) ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।  इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, संजीव कुमार, मुकेश चंद्र मीना, पूरन राम, विक्रांत सिंह बिष्ट, डॉ. राहुल रावत आदि मौजूद रहे। एसएसबी में द्वितीय कमान अधिकारी नीरज जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट डॉ. देवाशीष त्रिपाठी, राकेश बहल समेत बल के जवान मौजूद रहे। 


अस्कोट। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। लोनिवि, वन विभाग, थाना परिसर में झंडारोहण किया गया गया। जीआईसी, केवीएस पाल, चिल्डन पैराडाइज, कन्या जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed