फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students reached to school.

Champawat News: अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students reached to school.
टनकपुर (चंपावत)। स्कूलों में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य की विशेषताएं बताते हुए अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विशेष भोजन का आयोजन किया गया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या गीता चंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रवक्ता चेतना भंडारी, विनिता जोशी, आरती शर्मा भट्ट आदि ने गत शिक्षा सत्र में विद्यालय में हुए विशेष कार्यक्रमों के साथ नई शिक्षा नीति की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्य माहेश्वरी, कुमकुम, शबीना, पीटीए अध्यक्ष मुकेश कश्यप आदि थे।
विज्ञापन


राउमावि छीनीगोठ में ग्राम प्रधान पूजा जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। बीते वर्ष प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान पूजा ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की। संचालन शिक्षक पल्लव जोशी ने किया। इस मौके पर शिक्षक त्रिलोचन जोशी, अकबर अली, रचित वल्दिया, पवन कुमार, बच्ची बिष्ट, उमेश भट्ट, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, भोजन माता रेखा देवी, पुष्पा देवी, पीटीए अध्यक्ष गोविंद नारियल, मीना गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या एक स्थित राप्रावि में प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ। स्वागत कर छात्र-छात्राओं को लायंस क्लब ने शिक्षण सामग्री बांटी। वहां सभासद कपिल उप्रेेत, लायंस क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव रचित मल्होत्रा, दीपक छतवाल, दीपक शारदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा के स्कूलों में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मना

बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर स्थित राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नए प्रवेशार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि फागपुर ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधान ने बच्चों को मिठाई बांटी। राप्रा पाठशाला के हेडमास्टर देवेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि पहली कक्षा में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। जूनियर की प्रधानाध्यापिका बसंती चंद ने बताया कि कक्षा छह में 26 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बनबसा जीजीआईसी में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने बताया कि नवीं कक्षा में 14 बालिकाओं ने प्रवेश लिया। मुख्यअतिथि लोहाघाट डायट से आए लक्ष्मी शंकर यादव रहे। वहां वरिष्ठ शिक्षिका रंजना चंद, मिनाक्षी विश्वकर्मा, मंजीत कौर, प्रेमलता, रीमा, हिमानी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कमलेश भट्ट आदि थे। संवाद






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed