फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students prepare for the examinations by making a timetable

परीक्षाओं की तैयारी टाइमटेबल बनाकर करें विद्यार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students prepare for the examinations by making a timetable
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में बुधवार को जीआईसी पहुंचकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से परीक्षा को लेकर वार्ता की। पठन-पाठन की जानकारी लेने के साथ ही बच्चों की जिज्ञासाओं, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को ऊंचाईयों तक ले जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा में सफल होने के लिए अपना एक लक्ष्य बनाकर पूरे आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सीखने की ललक और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले ही हमेशा सफल होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी टाइम टेबल बनाकर, तनावमुक्त होकर करें। डीएम ने छात्र छात्राओं से कहा कि सीखने की प्रक्रिया में ऑफलाइन और ऑनलाइन शिक्षण दोनों ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट को निर्देश दिए कि विद्यालय में जो भी पुस्तकों को आवश्यकता है उनकी सूची उपलब्ध कराएं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, अध्यापक समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed