{"_id":"e4e4c088e4b828f333aca85cb4e7f552","slug":"students-opposed-to-the-work-without-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया बगैर टेंडर कार्य कराने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया बगैर टेंडर कार्य कराने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम निर्माण इकाई द्वारा बगैर टेंडर विभिन्न कार्यों को बांटे जाने का छात्रों ने जोरदार विरोध किया है। इसी मुद्दे को लेकर बीते दिवस युवा कांग्रेस के प्रांतीय सचिव और जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा ने आमरण अनशन किया था, जो दूसरे दिन इस शर्त के साथ टूटा कि विभाग बगैर टेंडर कराए जा रहे कार्यों में जिला पंचायत सदस्यों को भी विश्वास में लिया जाएगा। अब इस मुद्दे को लेकर राजकीय महाविद्यालय चंपावत के छात्रसंघ ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत के नेतृत्व में छात्रों ने परियोजना प्रबंधक कपिल सिंह को दिए ज्ञापन में सभी निर्माण कार्य टेंडर से कराने की मांग की है। ऐसा न करने पर एक फरवरी को डिवीजन कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि विभाग ने हाल ही में विकास कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए थे, जिन्हें बाद में बगैर किसी कारण के निरस्त कर दिया गया। जिससे विभागीय कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। ज्ञापन देने वालों में कमल जोशी, जगदीश माहरा, आदर्श भट्ट, पवन पांडेय, मनीष तिवारी आदि थे।
विज्ञापन