{"_id":"5dcd8dd28ebc3e5478659e95","slug":"students-have-to-ensure-the-goal-of-life-dr-harbola-champawat-news-hld3640284112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को जीवन का लक्ष्य करना होगा सुनिश्चित:डा.हर्बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को जीवन का लक्ष्य करना होगा सुनिश्चित:डा.हर्बोला
लोहाघाट महाविद्यालय में बीएड विभाग के सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कालेज में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, उन्नयन एवं नवाचार विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ.बीएम हर्बोला ने कहा कि यदि प्राध्यापक छात्र को केंद्र बिंदु बनाकर अपने दायित्वों का निर्वाह करे तो महाविद्यालयों में शैक्षिक माहौल सुदृढ़ हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि अभिभावक जिन उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को यहां उच्च शिक्षा के लिए भेजते हैं, उनके जीवन की दिशा व दशा निर्धारित करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। डॉ.कमलेश सक्टा ने शांति पाठ किया। प्राचार्य प्रो.एसके गुरुरानी ने सभी का स्वागत करते हुए शैक्षिक स्तर को ऊंचा किए जाने के लिए समवेत प्रयास की आवश्यकता बताई। डॉ.महेश त्रिपाठी के संचालन में छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। डॉ.अनीता सिंह, डॉ.प्रकाश लखेडा, डॉ.अल्का कोली, डॉ.स्वाति मेलकानी कमलेश पांडेय, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित ढेक, राहुल जोशी, चंद्रा जोशी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर उत्कृष्ठ शैक्षिक माहौल, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए बीएड विभागाध्यक्ष डॉ.एके द्विवेदी एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।