फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students got admission under RTE.

Champawat News: आरटीई में अब तक 342 बच्चों को मिला एडमिशन

Sat, 05 Oct 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 05 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students got admission under RTE.
चंपावत। जिले में आरटीई के तहत अब तक 342 बच्चों को ही एडमिशन मिला है। आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकार निशुल्क पढ़ा रही है। बावजूद इसके आरटीई के बच्चों का अभी तक कोरम पूरा नहीं हुआ है। आरटीई के तहत 623 बच्चों के सापेक्ष 350 ही प्रवेश ले पाए हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत दो बार आवेदन तिथि बढ़ाने के बावजूद एडमिशन नहीं बढ़ पाए। जिले में आरटीई के तहत कुल 350 बच्चों को प्रवेश दिया गया। इसमें से आठ बच्चों ने किसी कारण कक्षाओं में प्रवेश नहीं लिया। वर्ष 2024-25 में आरटीई के बच्चों की संख्या कक्षा एक में 342 है। आरटीई के तहत निशुल्क पढ़ाई होने के बावजूद अभिभावकों की ओर से इसकी प्रक्रिया को जटिल समझकर आवेदन से दूरी बनाई जा रही है इस वजह से वर्ष दर वर्ष आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या लगातार घटती जा रही है। विगत चार वर्षों में यह संख्या घटी है। इस वर्ष भी 623 में से 342 बच्चों ने ही प्रवेश लिया है। शिक्षा विभाग की मानें तो निजी विद्यालयों के करीबी वार्डों में बच्चों के नहीं मिलने से भी यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान जसवंत सिंह पोखरिया ने बताया कि आरटीई के तहत गरीब तबके के बच्चों का चयन राज्य सरकार की ओर से जारी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। प्रत्येक वर्ष आरटीई में प्रवेश के लिए सीटों की संख्या पोर्टल में दर्ज की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed