फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strong silk thread will now draw people towards Champawat

Champawat News: रेशम की मजबूत डोर अब लोगों को खीचेगी चंपावत की ओर

Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Strong silk thread will now draw people towards Champawat
चंपावत। जिले में पहली बार रेशम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शहतूत की खेती की कवायद शुरू की गई है। जिसके तहत रेशम विकास विभाग की ओर से पहली बार चंपावत जिले के 137 स्थानों में काश्तकारों के माध्यम से शहतूत के पौधे रोपे जा रहे हैं। जिले के चंपावत और पाटी विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में 125 काश्तकारों के माध्यम से शहतूत की खेती शुरू कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना में पहली दफा रेशम की खेती को बढ़ावा देने के लिए 8.50 लाख की राशि आवंटित की गई है। जिसमें अब तक 2.80 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

फोटो 15 सीपीटी 06 पी, 07 पी।
बाक्स
शहतूत की नियमित खेती के लिए बनाई जाएगी नर्सरी
चंपावत। जिले में रेशम विकास विभाग की ओर से शहतूत की नियमित खेती के लिए नर्सरी तैयार की जाएगी। डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर विभाग की ओर से नर्सरी के लिए भूमि चिन्हिकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेशम विभाग के सहायक प्रभारी जीवन खर्कवाल ने बताया कि जल्द ही जिले में शहतूत की नर्सरी तैयार कर काश्तकारों को पौध वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
जिले में कहां-कहां की जा रही है शहतूत की खेती
विकासखंड ग्राम पंचायत काश्तकारों की संख्या
चंपावत चौड़ाख्याली 46
पाटी मछियाड़ 30
पाटी सकदेना 24
पाटी टाक बलवाड़ी 25
कोट
चंपावत जिले में रेशम उत्पादन के लिए पहली बार चार स्थानों में शहतूत की खेती शुरू की गई है। अगले वित्तीय वर्ष में अन्य स्थानों के काश्तकारों को भी शहतूत की खेती से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवस भट्ट, प्रभारी अधिकारी, रेशम विभाग, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed