फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strike continues in Champawat district except 20 post offices.

Champawat News: चंपावत जिले में 20 डाकघरों को छोड़ शेष जगह जारी है हड़ताल

Wed, 13 Dec 2023 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Dec 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Strike continues in Champawat district except 20 post offices.
चंपावत। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जिले के 360 ग्रामीण शाखा डाकघरोंं में से 20 को छोड़ अधिकांश में ताले लटके रहे। सात सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन जारी बेमियाद हड़ताल से डाकघरों में तालाबंदी से कामकाज ठप होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष भास्कर सिंह धामी, कार्यकारी अध्यक्ष नारायण चंद, भुवन जोशी, कर्ण बहादुर, त्रिलोक सिंह, ललित धामी, ललित बसेड़ा आदि ने शाखा डाकघर के समक्ष प्रदर्शन किया। हड़ताल से डाक की छंटाई से लेकर चिट्ठी-पत्री, पंजीकृत पत्र, स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि का वितरण नहीं हो सकेगा। इसके अलावा आरडी (आवर्ती खाता), सुकन्या समृद्धि योजना, ग्रामीण डाक बीमा सहित अन्य कामों पर भी मार पड़ी है। चंपावत डाकघर के पोस्टर मास्टर जगदीश पांडे का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से काम पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों के लिए ग्रामीण डाक सेवक डटे
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का सात सूत्री मांगों को लेकर धरना जारी है। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से डाक वितरण समेत किसी तरह का काम नहीं हो रहा है। जिला सचिव चरण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समयबद्ध, सामूहिक बीमा कवरेज की धनराशि पांच लाख तक बढ़ाने, विभागीय कर्मियों के समान ग्रेज्युटी, सवैतनिक अवकाश को 180 दिन तक नगदीकरण करने आदि समस्याओं का समाधान किया जाना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed