फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strictly check private and government vehicles

निजी टैक्सियों और सरकारी वाहनों की सख्ती से चैकिंग करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Strictly check private and government vehicles
चंपावत जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को निजी वाहनों, टैक्सियों, रोडवेज सहित सरकारी वाहनों की चेकिंग सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ओवर स्पीड पर लगाम लगाने के लिए जगह-जगह स्पीडोमीटर लगाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रश बेरियर, साइन बोर्ड लगाने और जहां-जहां सुरक्षात्मक कार्य होने हैं उन्हें पूरा करने, अंधे मोड़ों के आसपास चेतावनी बोर्ड स्थापित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की टेक्निकल चेकिंग तथा ड्राइवरों की फिटनेस आदि, कार्यदायी संस्था को दुर्घटना क्षेत्रों के सुधारीकरण, क्रश बेरियर, साइन बोर्ड के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य करने, पुलिस और परिवहन विभाग को चेकिंग के संबंध में अपनी-अपनी कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम शिप्रा जोशी, आरसी गौतम, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एक वर्ष में 23 सड़क दुर्घटनाओं में हुई 53 की मौत
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह ने जिले में पिछले एक वर्ष में हुई 23 सड़क दुर्घटनाओं 53 लोगों की मौत तथा 59 लोगों के घायल होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि चार सड़क दुर्घटनाएं शहरी क्षेत्र और 19 दुर्घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में हुई हैं। उन्होंने दुर्घटना क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed