फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Stop wastage of water due to leakage: SDM

लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी रोकें : एसडीएम

Thu, 14 Dec 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Dec 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Stop wastage of water due to leakage: SDM
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र की पानी, बिजली, सड़क और स्वच्छता को लेकर एसडीएम ने नागरिकों की बैठक ली। एसडीएम ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। लोगों ने कहा कि नगर में कई जगह पाइपलाइन लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है लेकिन लीकेज ठीक नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल संस्थान को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका सभागार में एसडीएम और पालिका की प्रशासक रिंकू बिष्ट ने नगर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा डिग्री कॉलेज तिराहे का चौड़ीकरण करने, नगर की नालियों से पाइपलाइन हटाने, नगर में पर्याप्त सीसीटीवी लगाने, झूलते बिजली के तार ठीक करने, झुके बिजली के खंभों को सही करने आदि की समस्या बताई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नगर की हर समस्याओं की मॉनिटरिंग वह खुद करेंगी। नगर में स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसडीएम ने पालिका की ईओ प्रियंका रैंकवाल को दिशा निर्देशित किया। बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, नवीन मुरारी, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, गोपाल पुनेठा, रविंद्र देव के साथ लोनिवि के अभियंता प्रकाश नरियाल, अभियंता प्रबुद्ध शर्मा, एसआई कुंदन सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed