{"_id":"58975bfc4f1c1bcf6de8062a","slug":"steering-locks-bus-crashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग लॉक होने से बस दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग लॉक होने से बस दुर्घटनाग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात स्टेयरिंग लॉक होने से बरेली से लौट रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विचई गांव के पास बस एनएच से नीचे की ओर घुसकर पलट गई। हादसे के वक्त बस पर करीब 23 यात्री सवार थे। अलबत्ता किसी को चोट नहीं आई है। उधर, प्रभारी मंडलीय प्रबंधक ने स्टेयरिंग लॉक होने की जांच की बात कही है।
टनकपुर डिपो की बस (यूए07एटीए/0829) शनिवार रात करीब आठ बजे बरेली से टनकपुर लौट रही थी। इस दौरान स्टेयरिंग लॉक होने से बस विचई गांव के पास राजमार्ग से उतरकर करीब पांच फीट खाई में घुसने लगी। हादसे के वक्त बस में करीब 23 यात्री सवार थे। बस चालक गुरदीप सिंह ने बताया कि बस का स्टेयरिंग अचानक लॉक होने से बस अनियंत्रित हो गई थी, लेकिन उन्होंने राजमार्ग से नीचे उतरने से पहले ही ब्रेक लगाकर बस रोक ली थी।
दुर्घटना स्थल से यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर टनकपुर भेजा गया। इधर, टनकपुर रीजन के प्रभारी मंडलीय प्रबंधक पवन महरा ने कहा कि चलती बस का स्टेयरिंग लॉक होना तकनीकी खामी है। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोरमैन से दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी।