{"_id":"5aa2bf8a4f1c1b8f778b47bd","slug":"station-parking-place-marked-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन बाजार में चिह्नित किए पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन बाजार में चिह्नित किए पार्किंग स्थल
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट स्टेशन बाजार में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस द्वारा स्टेशन बाजार में पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को अस्थाई रूप से खड़ा किया जा सकेगा। टनकपुर व चंपावत को जाने वाले वाहनों को खेतीखान तिराहे पर खड़ा किया जा सकेगा, जहां से वह बारी-बारी से सवारियां को ले जाएंगे। सड़क में सफेद लाइन से बाहर रेहड़ी, ठेला लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्टेशन बाजार में अंशु स्वीट्स के सामने रौंसाल, दिगालीचौड़, पंचेश्वर के अलावा पिथौरागढ़ के लिए एक-एक टैक्सी वाहन खड़े होंगे। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देशानुसार पुलिस ने प्रायोगिक तौर पर स्टेशन बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि स्टेशन बाजार से टनकपुर को जाने वाली टैक्सियां अब खेतीखान तिराहे में चंपावत स्टैंड में खड़ी होंगी। जबकि स्टेशन बाजार में दो जगह प्राइवेट चौपहिया व दोपहिया वाहन कुछ समय के लिए पार्क किए जाएंगे।
स्टेशन बाजार में करीब पांच प्राइवेट और बीस से अधिक दोपहिया वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को स्टेशन बाजार से टैक्सियां हटाए जाने के बाद पूरा बाजार में आवाजाही सुचारु रही। पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने में व्यापारियों, टैक्सी चालकों और आम लोगों से सहयोग की अपील की है।