फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State Scheduled Tribe Commission Chairperson heard the problems in Bamanpuri

Champawat News: राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्षा ने बमनपुरी में सुनीं समस्याएं

Sat, 06 Jan 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 06 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
State Scheduled Tribe Commission Chairperson heard the problems in Bamanpuri
बनबसा के बमनपुरी में अनुसूचित जनजाति आयेग अध्यक्षा ग्रामीणों के साथ। स्रोत: ग्रामप्रधान
बनबसा (चंपावत)। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्षा लीलावती राना ने शनिवार को स्ट्रांग फार्म स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों और गांव की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रधान भावना नेगी ने जनजाति परिवारों के जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनने में आ रही दिक्कतें बताईं। उन्होंने जनजाति परिवारों को वनभूमि का मालिकाना हक देने की मांग की। इसके अलावा बीपीएल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जंगली जानवरों छुटकारा दिलाने, गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने, सोलर लाइट देने, रजिस्टर्ड भूमि वाले ग्रामीणों को अटल आवास योजना का लाभ देने के अलावा गांव में चोरी छिपे बिकने वाली कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की। संचालन मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी ने किया। वहां समाज कल्याण के निरंकर मिश्रा, वीडीओ तपन गड़कोटी, पंचायत सचिव रीता बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, सुरेंद्र सिंह राना, वीरेंद्र राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed