फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State level football competition also overshadowed Corona

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता पर भी पड़ा कोरोना का साया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
State level football competition also overshadowed Corona
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी का साया क्षेत्र में होने वाली हरक सिंह मेहता मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता पर भी पड़ गया है। फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन को स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि कोरोना महामारी से खिलाड़ियों आयोजन समिति, दर्शकों का बचाव महत्वपूर्ण है। कोरोना को देखते हुए सर्व सम्मति से इस वर्ष राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष मेहता ने कहा कि अगले साल परिस्थितियां सामान्य होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को और भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बृजेश माहरा का कहना था कि फुटबाल क्षेत्र का प्रसिद्ध खेल है। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन से यहां बाहरी क्षेत्रों के फुटबाल खिलाड़ी आते हैं, जिनसे क्षेत्र के युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है। बैठक में भुप्पी माहरा, जितेंद्र साह, नवीन कन्नौजिया, दीपक सुतेड़ी, दानू सुतेड़ी, जीवन मेहता, नरेंद्र अधिकारी, जीवन राय, संजय साह, विजय मेहता, गिरीश कुंवर, विमल मेहता, डॉ.महेश ढेक, हरीश फर्त्याल, त्रिभुवन कोठारी, संजय फर्त्याल, आनंद पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed