फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB six and a half kg hashish seized from the Nepalese girl

एसएसबी ने नेपाली महिला से पकड़ी साढे छह किलो चरस

Sun, 02 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 02 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
SSB six and a half kg hashish seized from the Nepalese girl
एसएसबी ने नेपाली महिला से पकड़ी साढे छह किलो चरस - फोटो : अमर उजाला

 एसएसबी ने एक नेपाली महिला से साढ़े छह किलो चरस बरामद की है। महिला चरस को कमर में बांधकर नेपाल से भारत ला रही  थी। बनबसा बस अड्डे में कोई व्यक्ति उससे चरस लेने वाला था।

विज्ञापन


हाई अलर्ट के चलते एसएसबी पिछले कई दिनों से सीमा पर सघन पेट्रोलिंग और अपनी चेक पोस्ट पर तलाशी में जुटी है। रविवार को एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर के निर्देश पर चेक पोस्ट पर तलाशी अभियान पर थे।
विज्ञापन


इसी बीच नेपाल की ओर से पैदल आ रही एक महिला को एसएसबी की महिला एसआई पूनम सुरीन ने रोक पूछताछ शुरू की। जब तलाशी लेने पर नेपाली महिला के कमर में 6.550 किलो चरस बंधी मिली। एसएसबी के कमांडर ने बताया कि महिला नेपाल के तुरबांग वार्ड संख्या एक, जिला प्यूठान की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना नाम गोमा गिरि उर्फ सुनीता गिरि पत्नी होता गिरि बताया है। उसने बताया कि नेपाल में किसी ने उसे चरस बनबसा तक पहुंचाने को दी थी। बनबसा बसअड्डे पर कोई अन्य व्यक्ति उससे चरस लेने वाला था। एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी के पास नेपाल से चरस की तस्करी के संबंध में पहले से ही सूचनाएं हैं। पूछताछ के बाद महिला को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed