{"_id":"5723afe54f1c1b3969a91add","slug":"ssb-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली सीमा पर मुस्तैदी से रखें नजर : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली सीमा पर मुस्तैदी से रखें नजर : डीआईजी
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। एसएसबी के पीलीभीत क्षेत्र के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) केपी सिंह ने प्रदेश की नेपाल सीमा से लगी सीमा की सुरक्षा पर मुस्तैदी से नजर रखने के लिए विभिन्न एजेंसियों में समन्वय पर जोर दिया। एसएसबी की पंचम वाहिनी के सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त तेज करने के साथ नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाए। कहा कि मानव एवं वन्य जीव तस्करी रोकने के लिए वन विभाग से मिलकर मुहिम चलाई जाएगी।
साथ ही वनों में लगने वाली आग पर नियंत्रण रखने में सहयोग करने को कहा गया। एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह ने चंपावत की करीब 90 किलोमीटर सीमा में हिफाजत के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में अल्मोड़ा के कार्यवाहक डीआईजी नरोत्तम दत्त, मानवेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे। बैठक में एसएसबी के अलावा आईटीबीपी, वन एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।