फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB jawan

छत्तीसगढ़ में तैनात बीएसएफ के जवान की मौत

Sat, 24 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan
एसएसबी का जवान - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मुकेश सिंह फिरमाल (25) की मलेरिया से मौत हो गई। उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। बरेली में ही उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

यहां राजकीय अस्पताल में कार्यरत बहादुर सिंह फिरमाल के इकलौते बेटे मुकेश छत्तीसगढ़ में तैनात थे।

वे एक पखवाड़े पहले दो माह की छुट्टी पर लोहाघाट आए थे। इसी दौरान वह पैतृक गांव छारछुम बलुवाकोट में बन रहे नए घर को देखने के लिए गए थे। जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। पिथौरागढ़ के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लोहाघाट अस्पताल लाया गया। मुकेश को मलेरिया हुआ था।
विज्ञापन


गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बरेली रेफर किया गया। जहां शुक्रवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। मुकेश पांच वर्ष पूर्व बीएसएफ में भर्ती हुए थे। इस हादसे से उनके परिजन सदमे में हैं। मां फूलवती बेसुध हैं। सीएमओ डॉ. डीएल साह, सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह सहित अस्पताल परिवार ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed