{"_id":"61a70dfcbb115f2af2638fba","slug":"ssb-in-indo-nepal-border-tanakpur-news-hld4462037163","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क रहें एसएसबी जवान: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क रहें एसएसबी जवान: डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत से आए डीआईजी परमजीत सिंह सलारिया ने यहां स्थित एसएबी जांच चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।
बनबसा में 57वीं वाहिनी की ई कंपनी का निरीक्षण कर भारत नेपाल सीमा का जायजा लिया। वाहिनी कमांडेंट बीपीएस नेगी से एसएसबी जवानों की ड्यूटियों, भारत नेपाल सीमा की पेट्रोलिंगऔर नेपाल से आवागमन करने वालों की जांच आदि की जानकारी की। उन्होंने जवानों को दी गई जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।
एसएसबी के डीआईजी ने बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/1/7 तक पहुंचे जहां से उन्होंने सीमा क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के स्वागत द्वार को भी देखा। सीमा पर नेपाल एपीएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर समय-समय पर सीमा क्षेत्र पर संयुक्त चेकिंग करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व डीआईजी ने टनकपुर सीमा पर नेपाल के अधिकारियों से संपर्क कर आपसी तालमेल बनाने, सूचनाओं को आदन प्रदान करने, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने, अपराधियों पर नकेल कसने का सुझाव दिया। उन्होंने टनकपुर में सीमा चौकी और चेकपोस्ट पर जवानों से भी वार्ता की। ब्रह्मदेव सीमा पर नेपाल भारत के बीच आवागमन करने वालों की चेकिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेकिंग करने में शालीनता बरतने की हिदायद भी दी। वहां एसएसबी 57वीं वाहिनी के उपकमांडेंट आपरेशन सुविंदर अंबावत, उपकमांडेंट सूचना चंद्रजीत, बनबसा ई कंपनी कमांडर गजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजवीर सिंह मीणा, टनकपुर बूम प्रभारी मुस्तकीम अहमद आदि थे।