फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB DIG inspected the border

एसएसबी के डीआईजी ने बॉर्डर का निरीक्षण किया 

Sat, 04 Mar 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sat, 04 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
SSB DIG inspected the border
एसएसबी के डीआईजी ने बॉर्डर का निरीक्षण किया  - फोटो : अमर उजाला

बनबसा (चंपावत)। दिल्ली से आए एसएसबी के डीआईजी विजिलेंस वीके शर्मा ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर अपने मातहतों से नेपाल सीमा पर सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने दोनों देशों की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से सीमा पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने नशीले पदार्थों की बढ़ती तस्करी को दोनों देशों के लिए घातक बताया। 

विज्ञापन


एसएसबी के डीआईजी शर्मा ने शनिवार को यहां एसएसबी की 57वीं वाहिनी एफ कंपनी बीओपी में भारत-नेपाल के सुरक्षा, खुफिया विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए साझा रणनीति बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की गश्त भी देखी। सीमा पर चेकिंग को जरूरी बताकर एसएसबी जवानों से सीमा पर आने-जाने वालों से मित्रवत व्यवहार रखने को कहा। उन्होंने जवानों से अपराधियों पर अंकुश रखने, आम जनता से मित्रवत व्यवहार रखने के निर्देश दिए। सीमा पर लगे चेकपोस्ट पर प्याऊ भी लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेपाल पुलिस के एसपी प्रकाश चंद, एपीएफ के एसपी इंद्रराज कार्की, डीएसपी नेत्र केसी, इंस्पेक्टर हीरेन रोकाया, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी, एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मगेश, भारत से डीएसपी आरएस रौतेला, राजेश भट्ट, कस्टम निरीक्षेक पीके सागर, अरुण कुमार आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed